माँ और बेटी की इमोशनल कहानी Maa Beti Ki Kahani | Beti Maa ki Story In Hindi दुनिया में वैसे तो हर रिश्ता खास होता है, लेकिन माँ और बेटी का रिश्ता दोस्ती, ममता और विश्वास की एक अनूठी डोर से बंधा होता है।
एक बेटी के लिए उसकी माँ पहली गुरु और सबसे अच्छी सहेली होती है, वहीं एक माँ के लिए उसकी बेटी उसका ही अक्स होती है।
आज की यह ‘माँ-बेटी की कहानी’ सिर्फ शब्दों का मेल नहीं है, बल्कि उन अनकहे एहसासों की अभिव्यक्ति है जो हर घर में महसूस किए जाते हैं। आइए, इस प्रेरणादायक सफर की शुरुआत करते हैं।
Beti ki Kahani Hindi mein | Maa Beti Ki Kahani माँ और बेटी की कहानी .. माँ का प्यार बेटी के लिए माँ – बाप की आँखों में दो बार आंसू आते है।
माँ बेटी का रिश्ता कैसा होता है? सबसे अच्छी प्रेरणादायक कहानियाँ हिंदी में।
Heart Touching Mother Daughter Story | माँ की ममता और बेटी का त्याग

लड़की घर छोड़े तब और लड़का मुँह मोड़े तब। बेटियाँ माँ की सबसे अच्छी दोस्त अच्छी दोस्त होती है। ठंड के दिन है सब रजाई में दुबके हुए है माँ रसोई में फिर भी कंपकंपाते हाथो से खाना बना रही है, उसकी बेटी कविता ऑफिस से आने वाली है। घड़ी में 6 बजे का घंटा बजा तो माँ का हाथ और तेज़ी से चलने लगा।
सब्जी गैस पर आटे से सने हाथों से एक हाथ से बाल हटाती और रोटी बेल रही है दरवाज़े की घंटी बजी..माँ गैस को स्लो कर दौड़ी दरवाज़े की तरफ़….बेटी के लिए दरबाजा खोलने। बेटी ने कहा माँ धीरे – धीरे आया करो… गिर जाते तो लग जाती आपको….मैं इंतजार कर सकती हूं।
मां का एक हाथ पकड़ दरवाजे से अंदर लाती है वेलन हाथ में से ले कहती है यह क्या हालत बना ली है। अपनी मैं आकर कर लेती सब मां के बालों पर चिपका आटा कविता अपने हाथों से हटाती है।
अच्छा मां आप बैठो मैं चाय बना के लाती हूं देखो गर्मा गर्म समोसे लाई हूं यह दो भाभी को भी देकर आती हूं भाभी एक ही घर में अलग रहती हैं अलग खाना बनाती है मां से बात नहीं करती है।
फिर भी कविता बराबर उन्हें मानती है। चाय बना दो कप में चाय लाती है और दोनों मां बेटी बैठकर समोसा खाते हुए बात करती है मां कहती है बेटी अब तुझे शादी कर लेनी चाहिए।
मैं बूढी हो चली हूं जाने कब संसार से विदा ले लूं। तेरे पापा होते तो मैं यूं चिंता ना करती। कब तक तू यूं ही अकेली रहेगी नौकरी कर गुजारा करती रहेगी।
कविता उठकर पीछे से मां के गले में हाथ डालती है प्यार से कहती है मां मैं तुझे बुरी लगती हूं। क्या क्यों मुझे भगा रही हो मेरे बाद तुम्हारा ध्यान कौन रखेगा। भैया तो भाभी के साथ अलग रहते हैं।
“माँ वह है जो दूसरों की जगह ले सकती है, लेकिन जिसकी जगह कोई और नहीं ले सकता।”
“बेटी वो पंख है जो माँ के सपनों को उड़ान देती है।”
Maa Beti Ki Kahani | माँ और बेटी की कहानी
मैं शादी नहीं करूंगी मां तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। मां उसे अपने सामने खींचती है पीछे से कविता देख अमित कब तक तेरा इंतजार करेगा। तुझसे प्यार करता है उसकी तो सोच तूने उसे 2 साल से यूं ही उलझा रखा है।
उसके भी तो अरमान होंगे कुछ अरे बुढ़ापे में करेगी क्या शादी 25 साल की होने को आई है।
मेरे लिए क्यों अपनी जिंदगी से खुशियों को दूर रखे हुए हैं। मां मैं खुश हूं कविता बोली और आपको दुखी कहां से लगती हूँ रही बात अमित की तो मैंने उसे काफी समझाया है कि तू अच्छी सी मां की पसंद की लड़की से शादी कर ले पर वह मानता नहीं है।
कहता है पूरी जिंदगी इंतजार करेगा मां तुम ही बताओ मैं कैसे उसे उसके मां-बाप से छीन सकती हूं। कैसे तुम्हें अकेला छोड़ सकते हैं अमित के मां-बाप क्या आपको मेरे साथ रहने देंगे। वह दकियानूसी विचारों के हैं उनको कुछ भी मान्य नहीं होगा। एक शादी से दो परिवार बिखर जाएंगे क्या यह ठीक होगा माँ ??
अमित को मैं सारी खुशियां नहीं दे पाऊंगी वह अपने मां बाप को छोड़कर मेरे साथ और आपके साथ रहने की बात करता है।
भैया के बिना आप क्या महसूस करती हो मुझे पता है मैं नहीं चाहती कि अमित भी ऐसा करें। मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं बेटी का प्यार त्याग उनकी परवाह करना देख कर खुद को बेबस महसूस करती है।
याद आ जाता है कविता का बचपन उसके पिता कविता को वो जब भी प्यार करते थे। मासूम सी कविता कहती थी मां मैं बड़ी होकर तेरा ख्याल रखूंगी।
“बेटा भाग्य से होता है, पर बेटियाँ सौभाग्य से होती हैं।”
“माँ की ममता और बेटी का साथ, खुदा की सबसे बड़ी नेमत है।”
maa beti ki kahani | माँ की ममता और बेटी का महान त्याग: एक ऐसी कहानी जो हर घर की सच्चाई है
तुझे छोड़कर नहीं जाऊंगी कभी और उसने वो बातें सच में सच कर दिखाई। दुनिया कहती है कि मां महान होती है ममता की मूरत होती है।
तभी दरवाजे की घंटी फिर बजती है। सामने अमित खड़ा था, उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा और चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी।
कविता ने उसे अंदर आने दिया। अमित ने सरिता जी (माँ) के पैर छुए और कविता की आँखों में देखते हुए कहा, “कविता, मैंने अपने माता-पिता से बात कर ली है।
मैंने उन्हें समझाया कि जिस बेटी ने अपनी माँ के लिए अपना घर बसाने से इनकार कर दिया, क्या वह उनके घर आकर उन्हें प्यार नहीं देगी? आखिर माँ तो माँ होती है, चाहे तुम्हारी हो या मेरी।”
अमित ने आगे कहा, “मेरे माता-पिता मान गए हैं। उन्होंने कहा है कि शादी के बाद माँ (सरिता जी) हमारे साथ ही रहेंगी। घर में बुजुर्गों का आशीर्वाद होगा, तो ही वह घर स्वर्ग बनेगा।”
यह सुनकर माँ की आँखों से खुशी के आँसू बह निकले। कविता ने देखा कि त्याग सिर्फ बेटी का नहीं था, बल्कि अमित का साथ और माँ की दुआएं भी रंग लाई थीं। उस दिन कविता को समझ आया कि जब इरादे नेक हों, तो ईश्वर खुद रास्ते बना देता है।
READ ALSO :-
- Digvijay Singh Rathee Biography in hindi | Bigg Boss 18 से क्यों हुए बाहर? उम्र, नेट वर्थ और अनसुनी बातें
- जैनेंद्र कुमार का जीवन परिचय, साहित्यिक योगदान और कृतियाँ | Jainendra Kumar Ka Jivan Parichay
- माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित गद्य काव्य कौन सा है | makhanlal chaturvedi gadya kavya
- Premchand Ka Jivan Parichay | जीवन, रचनाएँ और साहित्यिक सफर
- 23 January Ko Kya Hai | पराक्रम दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2026 की पूरी जानकारी
- Parakram Diwas 2026 | 23 जनवरी को क्यों मनाया जाता है? जानें नेताजी जयंती का महत्व और इतिहास
- Makhanlal Chaturvedi Ka Jivan Parichay | एक भारतीय आत्मा’ का साहित्यिक सफर
- सुभाष चंद्र बोस पर 300+ पंक्तियाँ “Independence Day” | 10 Lines on Subhash Chandra Bose in Hindi
- Vishnu Khare Ka Jivan Parichay | विष्णु खरे का जीवन परिचय, रचनाएँ व साहित्यिक योगदान
- vaigyanik chetna ke vahak class 9 question answer | वैज्ञानिक चेतना के वाहक कक्षा 9 प्रश्न उत्तर | NCERT हिंदी
FAQ’s – maa beti ki kahani
1. माँ और बेटी का रिश्ता कैसा होना चाहिए?
माँ और बेटी का रिश्ता एक दोस्ती और अटूट विश्वास पर आधारित होना चाहिए। जहाँ माँ बेटी की पहली गुरु होती है, वहीं बेटी माँ का अक्स और उसकी सबसे अच्छी सहेली होती है। इस रिश्ते में पारदर्शिता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान सबसे ज़रूरी है।
2. बेटियाँ माँ के लिए इतनी खास क्यों होती हैं?
बेटियाँ जन्म से ही संवेदनशील और ममतामयी होती हैं। वे अपनी माँ के संघर्षों को बिना कहे समझ लेती हैं। जैसा कि इस कहानी में कविता ने किया, बेटियाँ अक्सर अपने माता-पिता की खुशी के लिए अपने सपनों और सुखों का त्याग करने से भी पीछे नहीं हटतीं।
3. क्या बेटियाँ शादी के बाद भी माँ का ख्याल रख सकती हैं?
बिल्कुल। आज के आधुनिक समय में यह सोच बदल रही है कि बेटी शादी के बाद पराई हो जाती है। यदि जीवनसाथी और ससुराल पक्ष समझदार हो, तो एक बेटी अपनी माँ की उतनी ही सेवा कर सकती है जितनी एक बेटा करता है।
4. इस ‘माँ-बेटी की कहानी’ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
यह कहानी हमें सिखाती है कि निस्वार्थ प्रेम और जिम्मेदारी ही रिश्तों की असली नींव है। यह संदेश देती है कि बुजुर्ग माता-पिता को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और परिवार की खुशी के लिए किया गया त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता।
5. माँ की ममता और बेटी के त्याग पर सबसे अच्छी बात क्या है?
सबसे अच्छी बात यह है कि माँ अपनी पूरी उम्र बेटी को संवारने में लगा देती है, और जब माँ कमजोर होती है, तो वही बेटी उसकी ढाल बन जाती है। माँ-बेटी का रिश्ता दुनिया का एकमात्र ऐसा रिश्ता है जो वक्त के साथ और गहरा होता जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
यह कहानी हमें सिखाती है कि ‘माँ-बेटी का रिश्ता’ सिर्फ एक घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह समर्पण और निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा है।
जहाँ आज के दौर में बच्चे अपने माता-पिता को अकेला छोड़ देते हैं, वहीं कविता जैसी बेटियाँ यह साबित करती हैं कि बेटियाँ सिर्फ पराया धन नहीं, बल्कि बुढ़ापे की असली लाठी भी होती हैं। एक समझदार जीवनसाथी और नेक नीयत हो, तो कोई भी माँ कभी अकेली नहीं होगी।
अगर आपको maa beti ki kahani | माँ और बेटी की कहानी हिंदी में उपयोगी लगा हो, तो इस लेख को अपने दोस्तों और छात्रों के साथ जरूर साझा करें।
ऐसे ही महान व्यक्तित्वों की जीवनी, निबंध और हिंदी साहित्य से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को बुकमार्क करें और कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।
आप रेगुलर जीवन परिचय के बारे में पढ़ना चाहते है तो Right Side में जो Bell Show हो रही है उस पर क्लिक करके Subscribe कर ले ताकि आपको समय – समय पर Update मिलता रहे।
Thanks For Reading 🙂